मेल मर्ज का उपयोग कैसे करें ?Mail Merge कैसे बनाये ?
Mail Merge, अधिकांश डेटा प्रोसेसिंग ऐप्लीकेशन के भीतर एक फीचर होता है, जिससे यूजर्स एक ही डयॉक्युमेंट या लेटर को कई लोगों को भेज सकते हैं। इसमें आप अपने डयॉक्युमेंट को एक ऐसे डेटाबेस से कनेक्ट करते हैं, जिसमें प्राप्तकर्ता का नाम, एड्रेस और अन्य जानकारी शामिल होती है। सरल शब्दों में, मेल मर्ज एक फॉर्म लेटर से मास मेलिंग के लिए पर्सनल लेटर या एनवलप या मेलिंग लेबल बनाने की प्रोसेस है। उदाहरण के लिए आपने एक लेटर लिखा हैं जिसे आपको एक ही बार में कई लोगों को भेजना हैं। तो आप इस लेटर को कॉपी-पेस्ट कर उनमें अलग-अलग नाम और एड्रेस एड करने जाएंगे तो आपका काफी समय खर्च हो जाएगा। ऐसे समय आप एक डेटाबेस बना सकते हैं, जिसमें सभी प्राप्तकर्ता के नाम, एड्रेस और अन्य जानकारी शामिल होगी। आमतौर पर यह डेटाबेस कि फ़ाइल एक्सेल या एक्सेस कि होती हैं। इस डेटाबेस को आप अपने लेटर डयॉक्युमेंट के साथ कनेक्ट करते हैं, फिर आप डेटाबेस के फ़ील्ड्स को इस लेटर में इन्सर्ट करते हैं। इसके बाद मेल मर्ज डेटाबेस में शामिल रिकॉर्ड के आधार पर लेटर कि उतनी कॉपी बनाता हैं और इनमें एक-एक नाम, एड्रेस या अन्य जानका...